रुड़की:- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोली लगने से दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद के बाद दोनों बहनों को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि वारदात को उनके ही सगे भाई ने अंजाम दिया है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। डबल मर्डर की सूचना से आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies