रुड़की:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी सरकार में हरिद्वार जिले के दो नेताओं को महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे गए हैं। इससे जिले की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव में बढ़ोतरी मानी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन तथा जनगणना जैसे अहम विभाग दिए गए हैं। ये विभाग सीधे तौर पर ग्रामीण विकास और जनसेवा से जुड़े हैं।
वहीं, प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं। इन विभागों के जरिए प्रदेश में आधुनिक तकनीक और बेहतर परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।हरिद्वार जिले से दो नेताओं को मंत्रालय मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies