logo


News

हरिद्वार यूनिवर्सिटी के उत्कर्ष महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगम कार्यक्रमों की प्रस्तुति,यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सत्येंद्र गुप्ता ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी की शिरकत

रुड़की:- हरिद्वार यूनिवर्सिटी में चल रहे चार दिवसीय उत्कर्ष महोत्सव के आज दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री परिवहन प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम मे शिरकत की यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सत्येंद्र गुप्ता व उनके पुत्र नमन गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किये वही कैबिनेट मंत्री ने भी कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर सराहना करते हुए सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी जमकर तारीफ की गए कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा कई देशभक्ति गीतों की धुनो पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई तो कई अन्य छात्र छात्राओं ने बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस किया वहीं दूसरी ओर हरिद्वार यूनिवर्सिटी कॉलेज के संस्थापक व चेयरमैन सत्येंद्र गुप्ता ने भी अपने अभी भाषण में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ाने के टिप्स दिए साथ ही सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस कॉलेज की शुरुआत कैसे की छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पर कार्य करने की भी सलाह दी हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष गुप्ता ने अपने विश्वविद्यालय की टीचर्स और फैकल्टी की भी जमकर प्रशंसा की


Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies