logo


News

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने किया बाबा अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण,भारी संख्या मे क्षेत्रवासी रहे मौजूद

रुड़की:- झबरेड़ा में आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल में शामिल हुए। 

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा को आज धरातल पर उतारा गया, जिसका लोकार्पण झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि वर्ष 2021-22 में इस प्रतिमा का प्रस्ताव तत्कालीन विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा रखा गया था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं करा सके। विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि उनके कार्यकाल में लगातार प्रयासों के बाद आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण संभव हो पाया है। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि “फल पहले नहीं आ पाया, लेकिन अब हम उसे लेकर आए हैं,” और इसके लिए उन्होंने पूर्व विधायक का भी धन्यवाद किया।

वहीं, उन्होंने इस दिन को झबरेड़ा क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का दिन बताया, साथ ही यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र को कई और बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies