logo


News

पंजाबी सिंगर मनिंदर भुट्टर के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार विश्वविद्यालय का मंच

रुड़की:- हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की में आयोजित वार्षिक समारोह उत्कर्ष 2026 के चतुर्थ दिवस पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस0 के्0 गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरू गुप्ता उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नितिका बंसल, मास्टर सुर्यांश, यूनिवर्सिटी एडवाईजर डॉ0 रमा भार्गव, प्रो वी सी डाॅ0 आदेश आर्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की संध्या को खास बनाने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर को आमंत्रित किया गया। उनके सुपरहिट गीतों और शानदार प्रस्तुति ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में ऊर्जा, उत्साह और संगीत का ऐसा समां बंधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

मनिंदर भुट्टर की मधुर आवाज और स्टेज प्रेजेंस ने दर्शकों को झ्रमने एवं तालियां बजाने पर विवश कर दिया। छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने इस संगीत संध्या का भरपूर आनंद लिया। इस यादगार प्रस्तुति के लिए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए् एसके गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल द्वारा मनिंदर भुट्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता का जन्मोत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस सफल आयोजन में डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चैहान, ओएसडी अभिनव भटनागर, डाॅ0 रविन्द्र सैनी, संजना सिंह, निशा धीमान, जितेंद्र चैधरी, डॉ0 रविंद्र आर्य, डॉ0 रोशन ठाकुर, प्रो0 प्रज्जवल चैधरी, डाॅ0 जीया सजीव, डाॅ0 देवव्रत कुमार, डॉ0 एकता जैन, प्रो0 मृणालिनी सिंह सहित सभी प्राध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies