logo


News

डीएवी कॉलेज देहरादून विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग,गंगनहर पुलिस को सोपा ज्ञापन

रुड़की:- डी0ए0वी (पीजी ) कॉलेज देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा द्वारा कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद न केवल कॉलेज परिसर में विवाद की स्थिति बनी, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में भी रोष देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रसंघ कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान गायक द्वारा मंच से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसका कुछ छात्रों ने विरोध किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला व्यापक चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी बीच युकेडी ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया है। रुड़की में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंगा नहर पुलिस स्टेशन पहुंचकर कार्यक्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पार्टी के रुड़की जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शैक्षणिक संस्थान में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मास्टर दीपक लाखवान ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान समाज और देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे स्थानों पर यदि अभद्र भाषा और असंयमित व्यवहार को बढ़ावा मिलेगा, तो इससे छात्रों और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

गौरतलब है कि लाखवान स्वयं एक शिक्षक के रूप में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर सक्रिय रहते हुए युकेडी।को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर  शिक्षा संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों की निगरानी, सांस्कृतिक गतिविधियों की सीमाएं और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों को केंद्र में ला दिया है।

 प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय सचिव महक सिंह सैनी एडवोकेट, केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सैनी, जिला अध्यक्ष दीपक लखवान, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष आनंद चौधरी,जिला प्रवक्ता विमल शर्मा, विजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, जिला महामंत्री आनंद राज शर्मा पनियाला, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश धीमान, वरिष्ठ नेता संजय सैनी, आदि मौजूद रहे  l

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies