logo


News

आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर,दिल्ली मार्ग रुड़की में प्रांतीय खेलकूद का हुआ आज शुभारंभ,पांच दिनों तक चलेगी खेलकूद प्रतियोगिता

रुड़की:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, दिल्ली मार्ग रुड़की में पांच दिवसीय प्रांतीय खेलकूद जा रहा है प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया इस प्रांतीय खेलकूद प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विजय पाल जी (प्रदेश निरीक्षक) नत्थीलाल बंग्वाल जी( गढवाल संभाग निरीक्षक), रविंद्र रावत (प्रांत खेलकूद संयोजक), एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया | इस प्रशिक्षण शिविर में गढ़वाल संभाग एवं कुमायूं संभाग से 35 आचार्यगण योगासन,कबड्डी, खो-खो, शतरंज आदि खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न खेलों में निपुणता प्राप्त करेंगे |

 योगासन का प्रशिक्षण तिलक राम चौहान, नवीन सिंह रावत, कबड्डी सचिन प्रधान,ऋषभ चौहान, खो खो में केशवानंद मैठानी एवं शतरंज का प्रशिक्षण नीरज नौटियाल आदि के द्वारा दिया जा रहा है।

 मुख्य अतिथि डॉ विजयपाल जी ने प्रान्तीय खेलकूद प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में सभी प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करना एवं श्रेष्ठ छात्रों का निर्माण कर खेल साधना, स्वास्थ्य, मनोरंजन, परिश्रम आदि गुणों को छात्र-छात्राओं में विकसित करना और उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहित करना खेल प्रशिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है | खेलों के माध्यम से खिलाड़ी सफलता का प्रयास करना, सच्चा मन, कठिन अभ्यास, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ-साथ मानसिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास भी प्राप्त करता है और छात्रों में टीम भावना उत्पन्न होती है | इसलिए सभी खेल प्रशिक्षकों का यह परम कर्तव्य है कि वह उत्तम शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एवं योग्यता निखार कर उपलब्धियां के शिखर पर पहुंचाएं...

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies