भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गंगोत्रीकुंज पनियाला रोड निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप त्यागी को दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया है। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं अशासकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा प्रदीप त्यागी ने बाल स्वयंसेवक होने के साथ साथ छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित कई आनुषांगिक संगठनों में काम किया है। आप शिक्षक हितों की आवाज एवं उनकी समस्याओं को सरकार और अधिकारियों के समक्ष पूरी ताकत के साथ उठाते रहे है। उनकी कार्यक्षमता, शिक्षक हितों और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उनको दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।उनके प्रदेश संयोजक बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डा कल्पना सैनी, पूर्व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, ओमप्रकाश जमदग्नि, अजीत सिंह, श्यामबीर सैनी, देशराज कर्णवाल, मयंक गुप्ता, मेयर अनीता ललित अग्रवाल, त्यागी समाज के संरक्षक जे डी त्यागी व डा राकेश त्यागी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने पुनः मनोनयन पर प्रदीप त्यागी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies