रुड़की:- गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच की टीम ने लाखों की चोरी के मामले में एक नौकर को रुड़की से गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को अपने साथ गुरुग्राम ले गई है।
जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व गुरुग्राम में एक व्यापारी के घर काम करने वाले नौकर ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया था। जिसके बाद नौकर घर से फरार हो गया था। इस मामले में वहां की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और नौकर की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को सौंप गई थी। तभी से क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच को आरोपी की लोकेशन रुड़की सिविल लाइन क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम टीम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम कोतवाली में पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुग्राम ले गई। सीओ रुड़की ओशिन जोशी ने बताया कि गुरुग्राम में हुई चोरी के मामले में वहां की क्राइम ब्रांच की टीम चोरी के मामले में नौकर को गिरफ्तार कर कर ले गई है।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies