रुड़की:- विवेकानंद बस्ती रुड़की में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ आज भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संत-महात्माओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एकता को सुदृढ़ करना रहा।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस दौरान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रवोधनंद गिरि जी महाराज (पीठाधीश्वर श्री बालाजी धाम हरिद्वार, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना) तथा ओजस्वी वक्ता धर्म प्रचारक संत शाश्वतानंद सरस्वती (शास्त्राचार्य), संस्थापक शाश्वत प्रवाह धर्म प्रचार प्रसार संघ का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हवन-यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संतों का मार्गदर्शन भी हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक धीर सिंह,संरक्षक रामपाल कश्यप, महेंद्र धीमान, अनिल गुप्ता, पुरुषोत्तम चुगानी, विपुल राठी, राजेश्वरी कश्यप,सह संयोजक: नीरज अग्रवाल, आकाश गोयल, जलज पाराशर, मनवापाल, रेखु यादव ,कोषाध्यक्ष अश्वनी कौशिक, सचिन नामदेव, मुनीश शर्मा,पार्षद सचिन कश्यप मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हवन-यज्ञ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संतों का आशीर्वचन भी आयोजित हुआ। संतों ने समाज में सद्भाव, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। समापन के उपरांत उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल एवं समस्त हिंदू समाज का विशेष योगदान रहा।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies