logo


News

आख़िरकार किसके संरक्षण मे फल फूल रहा है हरे फलदार पेड़ो के कटान का अवैध कारोबार,सम्बंधित विभाग नहीं दे रहे ध्यान,माफियाओ की हो रही पौ बारह

रुड़की:- रुड़की और आसपास के क्षेत्रों मे हरे और फलदार पेड़ो का अवैध कटान अब आम सी बात हो गयी है रोजाना हरे भरे पेड़ो पर माफियाओ के कुहाड़ी चलती ही रहती है और क्षेत्रों से बागो की संख्या कम होती जा रही है मगर न तो वन विभाग और न ही उद्यान विभाग इन अवैध काटानो को रोकने में कोई दिलचस्पी दिखा रहा है बल्कि उल्टा ये विभाग एक दूसरे पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते रहते है इसी के चलते स्थानीय लोगो मे भी इन विभागों के खिलाफ भारी रोष है!वही दूसरी और वन माफियाओ के भी होसले इतने बुलंद है की वो बेखौफ होकर अवैध कटान के कार्य को अंजाम देते है यदि संभावित विभाग ने कुछ पेड़ो को काटने की परमिशन दे भी डाली तो माफियाओ द्वारा पूरा का पूरा बाग ही काट कर उजाड़ दिया जाता है!जिसके बाद उस जगह पर या तो आवासीय कॉलोनी बना दी जाती है या अन्य निर्माण कर दिया जाता है अब देखने वाली बात ये है की कुंभकर्णी नींद सो रहे विभाग कब इस प्रकार के मामलो को संज्ञान मे लेकर ऐसे माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही करते है या फिर इनको इनकी मनमानी करने देते है!

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies