logo


News

नकली दवाओं के कारोबार के विरुद्ध एसटीएफ का अभियान लगातार जारी,नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह के मुख्य सरगना को चांदपुर, जनपद बिजनौर से किया गिरफ्तार!

देहरादून:- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का निर्माण एवं ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।उक्त संबंध में एसटीएफ द्वारा सीसीपीएस देहरादून में मु0अ0सं0 29/26, धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 111 BNS, धारा 63/65 कॉपीराइट अधिनियम, धारा 66C/66D IT Act एवं धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर स्वयं विवेचना सम्पादित की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा टीम गठित कर नकली दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह की धरपकड़ हेतु इनपुट विकसित कर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में एसटीएफ टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित दवा कंपनियों की जीवनरक्षक दवाओं की हूबहू नकल कर नकली दवाएं तैयार कर ऑनलाइन माध्यम से बाजार में विक्रय करने वाले गिरोह के दो सदस्यों जतिन निवासी सम्भल एवं गौरव त्यागी निवासी देहरादून को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ टीम द्वारा विवेचना में कड़ी से कड़ी जोड़कर नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह के मुख्य सरगना विशद कुमार पुत्र श्री भीम सिंह, निवासी गली नं.-1, चांदपुर, जनपद बिजनौर,से गिरफ्तार किया है प्ररकरण की जांच/विवेचना के दौरान पूर्व में दिनांक 23-05-2026 को सिडकुल सिगड्डी, कोटद्वार स्थित मैसर्स नैक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स में अवैध रूप से नकली दवाओं के निर्माण की सूचना पर संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके से लगभग 03 किलोग्राम कम्प्रेस्ड टैबलेट एवं टैबलेट निर्माण में प्रयुक्त 34 पंच उपकरण बरामद हुए, जिसके बाद फैक्ट्री को नियमानुसार सीज किया गया।

 *एसटीएफ टीम* 

निरीक्षक सुधीर कुमार,

निरीक्षक यादविंदर सिंह बजवा, उ0नि0 दीपक मेठाणी, 

उ0नि0 कमाल हसन, 

अ0उ0नि0 योगेन्द्र चौहान, 

कांस्टेबल रवि पंत, 

कान्स. दीपक चन्दोला, 

कांस्टेबल प्रशान्त चौहान

कांस्टेबल दीपक नेगी।



एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि दवाएं केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही खरीदें। नकली दवाओं, अवैध औषधि निर्माण अथवा बिना वैध लाइसेंस संचालित फैक्ट्री की जानकारी तत्काल एसटीएफ को दें।

एसटीएफ हेल्पलाइन: 9412029536

सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies