logo


News

शनिवार शाम से लापता युवक का नाले में मिला शव,हत्या की आशंका से मचा हड़कंप,पुलिस मामले की जांच मे जुटी!

रुड़की:- झबरेड़ा थाना क्षेत्र के टिकोला गांव में शनिवार शाम से लापता 30 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह गांव के कब्रिस्तान के समीप नाले से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिकोला गांव निवासी कपिल शनिवार को किसी काम से घर से बाहर गया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय वह किसी व्यक्ति के साथ गया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक कपिल के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के कब्रिस्तान के समीप नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कपिल के रूप में हुई,परिजनों के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं। इसके बाद परिजनों ने कपिल की हत्या किए जाने की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शनिवार शाम कपिल किस व्यक्ति के साथ गया था और वह नाले तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies